फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भारी बारिश का येलो अलर्ट, कक्षा 12 तक के स्कूल रहे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग ने 27 सितंबर को भी जनपद में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिले में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल 26 को बंद रहे। रविवार को ऐसे ही छुट्टी रहेगी। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि बारिश की स्थिति पर जिला प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। सभी तहसीलों और थानों को अलर्ट कर दिया गया है। जिला स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है। किसी भी आपात स्थिति में मोबाइल नंबर 9454417979 और टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचना दी जा सकती है। ब्लॉक स्तर पर व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिये मौसम संबंधी अलर्ट संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों तक पहुंचाए जा रहे हैं।

बारिश से उत्पन्न किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विद्युत विभाग, नगर विकास, ग्राम्य विकास, पंचायती राज और पुलिस विभाग समेत अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। आपात स्थिति के लिए एनडीआरएफ तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा की टीमें भी उपलब्ध रखी गई हैं। सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी और कर्मचारी बारिश से संबंधित घटनाओं की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, अभी तक जिले में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें