फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दंगल में गोरखपुर के पहलवानों ने कायम किया दबदबा

विज्ञापन
दंगल में दांव आजमाते पहलवान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
इंदरपुर। जिला खेल कार्यालय की ओर से लहसनी स्थित ब्रह्म बाबा परिसर में आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर के पहलवानों का दबदबा रहा। आजमगढ़ के पहलवान दूसरे नंबर पर रहे। हालांकि 12 बजे दिन तक हुई अनवरत बारिश से दंगल में व्यवधान उत्पन्न हुआ। इसके बाद भी दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

शिवम गोरखपुर छावनी ने सूरज अयोध्या को पटका। आजमगढ़ के आदित्य ने जौनपुर के आकाश को हराया। विष्णु वाराणसी ने विशाल अयोध्या को पटखनी दी। सबसे रोचक कुश्ती महिला पहलवानों की रही। वाराणसी की लक्ष्मी ने बलिया की संजना को अखाड़े की धूल चटा कर खूब तालियां बटोरी। जौनपुर की आंशिका ने आजमगढ़ की काजल को पटखनी दी। वाराणसी की रचना ने चंदौली की आराध्या को हराया। जौनपुर की आंशिका ने चंदौली की जानकी को हराया। वाराणसी के अजय ने जौनपुर के गौरव को मात दी।
मऊ के अभय ने बलिया के सुहेल को पराजित किया। आजमगढ़ के अभय के हाथों जौनपुर के शिवम की पराजय हुई। उत्तर प्रदेश केशरी प्रिया चौहान को जया ने चंद मिनटों में ही चित कर दिया। गोरखपुर के आदित्य ने बलिया के छोटू को पटका। आजमगढ़ के शिवम ने बलिया के रामपुकार को पराजित किया। गोरखपुर के अमन की कुश्ती बलिया के नंदन से हुई। इसमें अमन को जीत मिली। बलिया के शिवम् ने चंदौली के आकाश को पटका। बलिया के पहलवान प्रदुम्न व गोरखपुर के चंद्रिका, लहसनी के भीम व वाराणसी के कुलदीप और आजमगढ़ के दुर्गेश व बलिया के गोलू के बीच की कुश्ती बराबरी पर छूटीं।
विज्ञापन

इससे पहले दंगल का शुभारंभ प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, भाजपा नेता छट्ठू राम, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया व भाजपा जिलामंत्री आलोक शुक्ला ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। राज्यमंत्री ने टीन शेड के अखाड़े के निर्माण कराने का भरोसा दिया।
25 हजार की कुश्ती पूर्व जिला केशरी बलिया व गोरखपुर के भगत के बीच हुई।
यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। रेफरी की भूमिका में ओसामा जौहर व अरविंद कुमार रहे।आयोजन समिति में अनूप कुमार सिंह डंपी, प्रधान अभय प्रजापति, गुलाब गुप्ता रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहर यादव ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें