फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 46वें विराट दंगल में डब्लू पहलवान ने राका को किया चित

विज्ञापन
गड़वार क्षेत्र के अलावलपुर गांव में राज्य स्तरीय 46वां विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का पहलवानो
विज्ञापन
गड़वार। अलावलपुर गांव में सोमवार को 46वें विराट राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ बिहार के पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। अखाड़े में पहलवानों ने अपने दमखम, फुर्ती और शानदार दांव-पेच से दर्शकों को खूब रोमांचित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का सबसे आकर्षक मुकाबला बलिया के डब्लू पहलवान और बिहार के राका पहलवान के बीच हुआ। इसमें डब्लू पहलवान ने शानदार बाकुड़िया दांव लगाकर राका पहलवान को चित कर दिया। इस जीत पर दर्शकों ने तालियों के साथ पहलवान का उत्साहवर्धन किया।दंगल के अन्य मुकाबलों में बलिया के सर्वेंद्र पहलवान ने चितबड़ागांव के अंगद पहलवान को पटखनी दी। वहीं, पूर्व जिला केसरी राहुल पहलवान और जौनपुर के पूर्व जिला केसरी गया पहलवान के बीच कांटे की टक्कर हुई, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा।
जौनपुर के भोलू पहलवान और बलिया के बलिराम पहलवान के बीच भी जोरदार भिड़ंत हुई, जिसका परिणाम बराबरी पर रहा। इसी क्रम में अलावलपुर के प्रवीण पहलवान ने खटनी के सागर पहलवान को शिकस्त दी। वहीं, बलिया के आजाद पहलवान ने चितबड़ागांव के छोटू पहलवान को धोबियापाट दांव लगाकर चित कर दिया। विभिन्न मुकाबलों के दौरान अखाड़े के चारों ओर दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें