फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूष्मांडा देवी का किया पूजन

Sun, 24 Sep 2017 11:00 PM IST
ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन रविवार को भक्ताें ने कूष्मांडा देवी का पूजन किया तथा देवी मंदिरों में मत्था टेक परिवार के मंगलमय की कामना की। नगर से सटे ब्रह्मइन गांव स्थित ब्राह्मणी देवी एवं शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी के मंदिर पर भोर से ही भक्तों का रेला लग गया। वहीं घंट-घड़ियाल बजाकर मां के जयकारे लगाए। जिससे पूरा परिसर देवीमय हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के साथ मंदिर कमेटी के कार्यकर्ता भी जगह-जगह लगे रहे।
विज्ञापन


जनपद के देवी मंदिरों से लगायत घरों में ब्रह्ममुहुुर्त से ही घंटे-घड़ियाल और शंख की ध्वनि तथा मां के जयकारे से पूरा वातावरण देवीमय हो गया है। नगर के जापलिनगंज दुर्गा मंदिर, गुदरी बाजार दुर्गा मंदिर, ब्रह्मइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, कपूरी स्थित कपिलेश्वरी भवानी पर भोर से ही भक्तों का तांता लग गया। इस दौरान भक्तों ने मां को चुनरी, नारियल, सिंदूर आदि चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के सुरही स्थित नवदुर्गा व काली मंदिर, कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, उचेड़ा स्थित चंडी भवानी तथा सोनाडीह स्थित भागेश्वरी-पारमेश्वरी देवी आदि मंदिरों पर भी भोर से ही मां के भक्तों रेला लगा रहा। मां के भक्तों ने मां को चुनरी, नारियल, फूल-माला, सिंदूर, धूप चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया तथा घंट-घड़ियाल बजाकर मां के जयकारे लगाए। इस दौरान ब्राह्मणी देवी मंदिर, शांकरी देवी मंदिर, कपिलेश्वरी भवानी, मंगला भवानी मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर मेला जैसा माहौल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें