फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

Thu, 12 Feb 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत मजदूर संगठन के आह्वान पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने गुरुवार को हायडिल पर लखनऊ के शक्ति भवन पर कर्मचारियों के ऊपर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान विद्युत कर्मियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांध रखे थे। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाने वाले विद्युत कर्मचारियों की बर्बर तरीके से पिटाई कहां का न्याय है। लूटपाट करने वाले लोगों की ही इस सरकार में पूछ हो रही है।
विज्ञापन


कहा कि कर्मचारियों के साथ प्रदेश सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। इस घटना से विद्युत कर्मचारियों को सबक  लेने की जरूरत है। आंदोलन करने वालों में विद्युत कर्मचारी बीबी सिंह, सहदेव चौबे, सत्यप्रकाश सिंह, राजाराम पांडेय, रविंद्र पाल, रविंद्र सिंह, परमात्मा गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें