फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूपी में साफ होगी भाजपा

Thu, 12 Feb 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के लोनिवि मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली में जिस तरीके से भाजपा को करारी हार मिली है। ठीक इसी तरह आने वाले दिनों में समाजवादी परिवार एकजुट होकर उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराएगा।
विज्ञापन


नौ महीने में केंद्र सरकार ने कोई काम नहीं किया, बल्कि आम जन की भावनाओं को छला। इसका जवाब दिल्ली की जनता ने दे दिया है। यादव गुरुवार को बेसिक शिक्षामंत्री रामगोविंद चौधरी की भतीजी की शादी में आशीर्वाद देने गोसाईपुर गांव में आए थे। उन्होंने पत्रकारों से ये बात कही।

कहा कि दिल्ली की जनता का जो मूड है, वही उत्तर प्रदेश की जनता का भी है। भाजपा के सांसद आदित्य नाथ व साध्वी निरंजन ज्योति के बयान के बारे में कहा कि सद्भाव बिगाड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समाजवादी पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था के सवाल पर कहा कि उप्र की कानून-व्यवस्था अन्य प्रदेशाें से बेहतर है। जितनी योजनाएं उप्र में संचालित हैं, अन्य किसी भी प्रदेश में नहीं है। राज्यपाल द्वारा कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि शासन अपना काम करता है, कानून अपना काम करेगा।

क्षेत्र के खरीद दरौली घाट पर पक्का पुल की मांग पर कहा कि इसको वरीयता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बेसिक शिक्षामंत्री की भतीजी संध्या को आशीर्वाद  दिया। इस मौके पर दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा, पिछड़ा व विकलांग कल्याण मंत्री अंबिका चौधरी, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री नारद राय, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह, कारागार मंत्री बलराम सिंह यादव, होमगार्ड्स प्रांतीय रक्षक दल मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पारस नाथ यादव, प्रदेश सचिव सनातन पांडेय, विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें