फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से बचने को कर्मी अपना रहे हथकंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए कर्मचारी तरह तरह के हथकंडे अपनाते हैं। कोई गंभीर रोग तो कोई चलने में अपने असमर्थ बताते हुए आवेदन किया है। अब तक 116 कर्मियों ने चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने का आवेदन किया है।
विज्ञापन

चुनावी ड्यूटी से मुक्त करने के लिए अलग-अलग विभागों के 116 कर्मियों ने अधिकारियों के यहां आवेदन किया है। एक कर्मचारी ने अपने को गंभीर रोगों से ग्रस्त बताते हुए आवेदन में उल्लेख किया है कि इसके चलते वह चुनावी कार्य को पूरी तत्परता के साथ नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा अधिकांश कर्मियों ने भी कोई न कोई स्वास्थ्य खराब होने का ही उल्लेख किया है। हालांकि अधिकारियों की ओर से सभी मामलों की जांच कराई जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि जब इतने ही गंभीर हालात हैं तो वह कार्यालय का काम कैसे करते होंगे। अधिकारियों के तेवर को लेकर आवेदन करने वाले कर्मियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें