फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकन्दरपुर। थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर पिछले दिनों सड़क हादसे में घायल मजदूर की शनिवार को ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को लेकर रविवार को सिकन्दरपुर थाने पहुंचे और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि मालदह चट्टी के पास 18 नवंबर को मोटरसाइकिल व पिकअप की आमने सामने टक्कर हो गई थी। इसमें रूदल राजभर (40) व प्रेम राजभर निवासी हल्दिरामपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उन दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल से भी दोनों की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार को रुदल राजभर की मौत हो गई। वहीं, प्रेम राजभर का इलाज अभी भी ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें