फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटानरोधी कार्य मानक के अनुरूप होने चाहिए

Sun, 12 Jul 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
इब्राहिमाबाद नौबरार आठगांवा के कटानरोधी कार्य का रविवार को राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों की पीड़ा भी सुनी। साथ ही कटानरोधी कार्य में लगे ठेकेदारों एवं अधिकारियों को भी मानक के हिसाब से काम कराने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि मानक में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान गांव के ग्राम प्रधान सहित अन्य कटान पीड़ितों ने सांसद से कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद मानक के हिसाब से कार्य करने का प्रयास ठेकेदारों द्वारा किया गया। बावजूद इसके बीच-बीच में गड़बड़ बोरियों का प्रयोग हो जा रहा है। इससे कटानरोधी कार्य प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है। इस पर सांसद शेखर ने विभाग के जेई सहित अन्य अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई।

कहा कि कटानरोधी कार्य एक संवेदनशील विषय होता है। अधिकारियों ने प्रगति के बारे में बताया कि एक स्पर बन रहा है, जबकि दो स्पर और बनने है। इसका प्रस्ताव पटना बाढ़ विभाग को भेज दिया गया है। सांसद ने अधिकारियों से कार्य पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर रामबालक सिंह, दुर्गविजय सिंह झलन, ग्राम प्रधान बच्चाजी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें