फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार झा के आदेश पर बुधवार को वन स्टाप सेंटर में महिलाओं के अधिकारों को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार गोंड सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की।
विज्ञापन

शिविर को संबोधित करते हुए सचिव संजय कुमार गोंड ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला के साथ घरेलू हिंसा, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार की प्रताड़ना होती है, तो वह बिना किसी भय के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकती है। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर कहा कि इसकी शिकायत करें। उन्होंने बताया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नालसा द्वारा एलएसएमएस पोर्टल एवं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। घर बैठे निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रिया केंद्र प्रशासक, र्षवर्धन, अंजलि सिंह, निकिता सिंह सहित अन्य पीड़ित महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें