फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मनरेगा श्रमिकों के फोटो अपलोड करने में गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। मनरेगा श्रमिकों के फोटो में गड़बड़ी मिलने पर डीसी मनरेगा ने संबंधित बीडीओ को वसूली का आदेश जारी किया है। इसमें मनियर, दुबहड़, बांसडीह व बेलहरी ब्लाॅक के गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

विकास खंड दुबहड़ के ग्राम पंचायत सराक, बांसडीह की ग्राम पंचायत खरौली, मनियर की ग्राम पंचायत हथौज, बेलहरी में बघउच की चार ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कार्य संपादित किए मजदूरों के फोटो में भिन्नता पाई गई है। इसको लेकर ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने उपायुक्त श्रम रोजगार को नोटिस जारी किया है। बताया गया है कि वे नोटिस मिलने के तीन दिन के अंदर अपनी आख्या प्रस्तुत करें।
उपायुक्त श्रम रोजगार ने नोटिस में कहा है कि फोटो में भिन्नता से मनरेगा की फर्जी हाजिरी लगाने वाले मनरेगा कर्मियों की मिलीभगत से वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं। नोटिस में कहा है कि ग्राम पंचायतों में मिट्टी कार्य, चकबंद कार्य, इंटरलॉकिंग व साइड वाल निर्माण, पेवर्स ब्लाक आदि कार्यों में महिला-पुरुष मजदूरों की फोटो में भिन्नता मिली है। खंड विकास अधिकारी दुबहड़ मनीष रघुवंशी ने बताया कि उपायुक्त डीसी मनरेगा की तरफ से नोटिस चार ब्लाॅक के चार ग्राम पंचायत को भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। दुबहर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सराक में कराए गए मनरेगा कार्य की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें