फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पालीटेक्निक में हंगामा

Sat, 10 Oct 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के तिखमपुर स्थित महिला पालीटेक्निक में शनिवार को खुद को समाजसेविका बताकर घुसीं कु छ महिलाओं के पूछताछ करने पर छात्राओं ने हंगामा कर दिया। छात्राएं कुछ भी बताने से इंकार करते हुए महिलाओं को खदेड़ने लगीं। उनके न जाने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के तिखमपुर स्थित पालीटेक्निक कालेज में शनिवार की सुबह चार महिलाएं पहुंचीं और उन्होंने खुद को  विनायक महिला सेवा संस्थान से जुड़ी हुई बताया। इन महिलाओं ने हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं से पिछले माह विद्यालय में हुए विवाद और उनकी समस्याओं से रू-ब-रू के बारे में पूछा।

इस पर विद्यालय की छात्राएं भड़क गई और उनको कालेज परिसर से बाहर निकलने को कहा। इस पर महिलाओं के हंगामा शुरू कर दिया। ऐसा होते ही छात्राओं और कथित समाजसेवी महिलाओं में हाथापाई शुरू हो गई। सूचना मिलते ही बांसडीहरोड थाने के एसआई रामानंद यादव और महिला थाने की एसओ संध्या सिंह महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप कर छात्राओं को शांत कराया। 
विज्ञापन


पालीटेक्निक  कालेज के प्रधानाचार्य विजय प्रकाश का कहना था कि बाहर के कुछ लोग छात्राओं से मिलकर और मोबाइल के जरिए उन्हें भड़का रहे हैं। इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस संबंध में बांसडीहरोड एसओ विनीत राय ने बताया कि महिला पालीटेक्निक में न कोई विवाद हुआ था और न ही कोई तहरीर मिली है। यदि कोई तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें