क्षेत्र के संवरा गांव में विष्णु महायज्ञ का 15 दिवसीय आयोजन किया गया है। शनिवार को श्री श्री 1008 मुरारी दास महाराज के नेतृत्व में संवरा हनुमानजी के मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें गाजे-बाजे एवं हाथी-घोड़ा के सैकड़ों नर-नारी कलश लेकर चल रहे थे।
लोगों के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा, इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोग एक-दूसरे को बधाई भी देते देखे गए। कलश यात्रा हनुमानजी के मंदिर से निकलकर नदी से जल भरने के बाद भगवान शंकर के मंदिर से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते हुए हनुमान जी के मंदिर प्रांगण समाप्त हुआ।
कलश यात्रा में चंद्रहास सिंह, यशवंत सिंह, प्रमोद जायसवाल, संत कुमार गुप्ता, सब्लू सिंह, मकसूदन प्रधान, जीतेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, शिवमंगल सिंह आदि मौजूद रहे।