फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नौकरी और आवास के नाम पर पैसा लेने वाले को महिलाओं ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अधिकारी कार्यालय के सामने शुक्रवार को अचानक महिलाओं ने आवास और नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाते हुए एक तथाकथित संगठन के पदाधिकारी की पिटाई कर दी। इसको लेकर काफी देर तक गहमा गहमी बनी रही। परिसर में सुरक्षा को लेकर तैनात गार्डों ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं नहीं रुकीं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पदाधिकारी व महिलाओं को कोतवाली लेकर चल गई। इसका वीडियो पूरे दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में दोपहर में किसी काम को लेकर एक संगठन का पदाधिकारी डीएम कार्यालय जा रहा था। उसी दौरान दो तीन महिलाओं ने उसपर अचानक आवास और नौकरी का पैसा लेने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। यह देख परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सुरक्षा में तैनात होमगार्डों ने महिलाओं को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह उग्र थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली चली गई। हमला करने वाली सागरपाली निवासी सोनी खरवार ने बताया की पांच वर्ष पूर्व गहना और कीमती सामान बेचकर नौकरी लगवाने के लिए इसे दस लाख रुपये दिया था। इसने नौकरी नहीं लगवाई, न ही पैसा वापस कर रहा है। इसको लेकर परिवार में आए दिन विवाद हो रहा है। वहीं पदाधिकारी ने पैसा लेने की बात को गलत बताया कहा की उसके ऊपर बदनाम करने के लिए हमला करवाया गया है। इस बाबत कोतवाल संजय सिंह ने बताया की मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने पारिवारिक मामला बताकर सुलह कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें