फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिया के नीचे पानी में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। उधव दवनी गांव से बिंद के छपरा मार्ग स्थित डोमन बाबा स्थान के समीप की पुलिया के नीचे से शुक्रवार की सुबह पानी में अज्ञात महिला का शव मिला। शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के सिर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को किसान खेतों की सिंचाई करने गए थे। इसी बीच उनकी नजर पुलिया पड़े खून के धब्बों पर पड़ी। पुल के नीचे देखा तो बरसात के पानी में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। थोड़े ही देर में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद पानी से शव को बाहर निकाला गया। सूचना पर मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर घटना स्थल के नमूने लिए। साथ ही मौके का जांच पड़ताल की। मृत महिला 53 वर्ष के करीब बताई जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के सिर पर चोट के निशान थे। शरीर पर पीले रंग की चुनरी वाली साड़ी, पीला ब्लाउज, गले में पीले रंग की माले में चार चांदी व एक सोने की ज्युतिया, बाएं पैर में काला धागा था। दाहिने हाथ में टैटू का निशान था। पुलिया पर एक मोबाइल, चार्जर व एक लाल रंग की साल भी मिली है। सामान को फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। बताया कि मार्ग स्थित घरों में लगे सीसी टीवी कैमरे को खंगाला जाएगा। बताया कि शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
बहादुरपुर पुल के नीचे बेहोश मिली महिला : बलिया। शहर के बहादुरपुर पुल के नीचे शुक्रवार की सुबह कटहल नाले में एक महिला बेहोश हालत में मिली। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। उसकी सांसें चल रही थीं। लोगों ने महिला की शिनाख्त रामपुर उदयभान निवासी सविता देवी (50) के रूप में की। तब तक परिजन भी पहुंच गए, महिला को जिला अस्पताल लेकर गए।
रामपुर उदयभान निवासी शिवजी यादव ने बताया की पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। भोर में घर से निकली तो परिवार के सदस्यों ने सोचा कि टहलने निकली है। टहलते हुए बहादुरपुर पुलिया पर पहुंची होगी। नाले में कैसे गिरी इसकी जानकारी नहीं है। हमलोगों को सूचना मिली तो पहुंचे हैं। इस बाबत कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कटहल नाले में एक महिला सुबह मिली थी, पानी कम होने के कारण वह सुरक्षित थी। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है, हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें