घर के लोग इसकी सूचना मऊ में प्राईवेट नौकरी कर रहे उनके पति आकाश चौबे और मृतका के मायके वालों को दी। उधर, सूचना मिलते ही मृतका की मां चिंता देवी निवासी बरियारपुर पुत्री के ससुराल पहुंची और लड़की को पंखे से लटकी देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी। वहीं मृतका के पति आकाश चौबे अपने ससुर अजय तिवारी को साथ लेकर अपने घर बघांव पहुंचे।
इसके बाद शव को पंखे के हुक से नीचे उतरवाया गया। सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आकाश की शादी जनवरी 2016 में सहतवार थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी अजय तिवारी की लड़की प्रीति से हुई थी जिनसे एक तीन वर्ष का पुत्र है।
शादी के बाद लड़की के पिता के साथ ही आकाश भी मऊ में प्राईवेट में काम कर परिवार चला रहा था। पति बाहर रहता था। वह अकेले अपने बच्चे के साथ रहती थी। विवाहिता ने आत्महत्या क्यों की? यह लोगों के समझ से परे है। फॉरेंसिक टीम व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा मोबाइल ही राज खोल सकती है। क्योकि फंदे की दूरी जमीन से बहुत कम थी।