फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ससुर संग होली खेल रही थी बहू, रंग लगाने पर लाल हुई सास ने लगा दी डांट; महिला ने जहर खाकर दी जान

Mon, 17 Mar 2025 05:32 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, बलिया

सार

घटना सहतवार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार, धनवती देवी (30) ने मारपीट के बाद जहर खा लिया। उसके परिवार के सदस्य उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
बहू का ससुर संग होली खेलना सास को नहीं आया पसंद - फोटो : freepik AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया स्थित सहतवार थाना के त्रिकालपुर गांव में होली के दिन सास की फटकार से क्षुब्ध विवाहिता ने रविवार को विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है। इसकी खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

पति महाराष्ट्र में करता है काम
जानकारी के अनुसार, त्रिकालपुर गांव निवासी अंजनी चौहान महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पत्नी धनवती देवी (28) दो बच्चों के साथ गांव पर सास-ससुर के साथ रहती थी। होली के दिन ससुर को रंग लगाने से नाराज होकर सास से झगड़ा हो गया। 

परिजन ले गये अस्पताल
इसको लेकर रविवार को धनवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव
मौत की सूचना पर मायका वाले भी अस्पताल पहुंच गए। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि होली के दिन ससुर को रंग लगाने से नाराज होकर सास ने विवाहिता को फटकारा था, जिससे क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ को सेवन कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें