फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के उकछी गांव में रविवार की सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की छानबीन किया।
विज्ञापन

बता दें कि पकड़ी थाना क्षेत्र के सतरसड़ गांव निवासी सीमा (27) पुत्री रामकृत यादव की शादी उकछी निवासी शम्भू यादव के साथ वर्ष 2015 में हुई थी। जिनसे तीन बेटियां सलोनी (5), सृष्टि (3) तथा छह माह की शिवांगी है। बताया जा रहा है कि एक पखवाड़े पूर्व शम्भू बाहर से गांव आया था। 27 दिसंबर को छोटी बेटी की सतईसा संपन्न होने के बाद वह जाने वाला था। शनिवार को बच्चों तथा पत्नी के लिए गर्म कपड़े आदि खरीदकर लाया। परिजनों की मानें तो रात में सभी लोग घर में सो रहे थे। रविवार को तड़के शम्भू की आंख खुली तो पत्नी का शव लटकता देख दंग रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें