फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-बाइक की टक्कर में युवती की मौत

Sun, 24 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 सुखपुरा क्षेत्र के देवकली-बहादुरपुर मोड़ के पास रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती शालिनी देवी (26) की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे जितेंद्र गोंड को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया है। उधर, बेटी की मौत की खबर सुन अस्पताल में भर्ती उसके पिता की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


 पुलिस ने मृत युवती के शव को कब्जे में ले लिया और पिता के शव को घर भेज दिया। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।नरहीं थाना क्षेत्र के सहाबुद्दीनपुर निवासी सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार नथुनी राम जीराबस्ती के नई कालोनी में मकान बनवाकर रहते थे।

शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर परिवारवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस पर उनकी देख-रेख में लगी 26 वर्षीय बेटी शालिनी घर से सामान लाने के लिए अपने पड़ोसी 34 वर्षीय जितेंद्र गोंड के साथ बाइक से घर जा रही थी।
विज्ञापन


बहादुरपुर-देवकली मोड़ के पास सिकंदरपुर की ओर से आ रहा ट्रक बाइक में टक्कर मारता हुआ पलट गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हनुमानगंज चौकी प्रभारी करुणेश कुमार सिंह दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने शालिनी को मृत घोषित कर दिया।

 जबकि जितेंद्र को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर बेटी की सड़क हादसे में मौत की खबर पिता को लगी तो उनकी भी हार्टअटैक से मौत हो गई। पुलिस ने मृत युवती के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें