जिला अस्पताल के पास की गली गोपाल धाम में एक दवा एजेंसी के संचालक ने शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में दूकान के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी केसी गोस्वामी, सीओ सिटी केसी सिंह, कोतवाल इल्ताफ हुसैन, ओक्डेनगंज प्रभारी सत्येंद्र राय मौके पर पहुंच गए और शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजवाया। घटना के कारणों का पता नहीं चला।
फेफना थाना क्षेत्र के थम्हनपुरा निवासी योगेश नारायण दूबे उर्फ दीपक दूबे (28) की जिला अस्पताल के पास वाली गली में गोपाल धाम दवा एजेंसी संचालित होती है। योगेश प्रतिदिन की तरह समय से दूकान पहुंचे। और उसका शटर गिरा दिया । कुछ देर बाद वह संदिग्धावस्था में दूकान के छत की हुक से फंदे पर लटकी उसकी लाश मिली। घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को आस-पास के लोगों से हुई।
सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। दीपक की शादी जून 2010 में रिंकी से हुई थी। लेकिन अभी कोई संतान नहीं है। वह दो भाई में बड़ा था। चर्चा है कि परिवार में कलह ीि वजह से उसने ये कदम उठाया। हालांकि पिता दिवाकर दूबे की माने तो परिवार में किसी प्रकार का कोई कलह नहीं था और ना ही उसे किसी प्रकार की कोई दिक्कत थी। आखिर बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह समझ से परे है। उधर मां एवं पत्नी का रोते-रोते बुराहाल था। इस बाबत एएसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या लग रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच का पता चल सकेगा।