फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत से रक्षाबंधन पर मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। रक्षाबंधन के दिन 15 अगस्त को भाई को राखी बांध कर लौटते समय सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मूनछपरा निवासी प्राणपति देवी (48) पत्नी धनजी पासवान अपने बेटे मनीष के साथ बाइक से भाई श्रीकृष्ण पासवान को राखी बांधने सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम खरौली गई थी। मायके पहुंचकर महिला ने भाई को राखी बांधी और शाम को पुत्र के साथ मूनछपरा के लिए चली। इसी दौरान रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग स्थित कोलनाला रेल क्रासिंग के पास एक गाय अचानक सड़क पर आ गई। गाय को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गई तथा मां-बेटे सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने घायलों सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल प्राणपति को जिला अस्पताल भेज दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अचानक ब्रेक लगाने से दो वाहन टकराए, दो बच्चे घायल : बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर पुल के समीप बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्कूल बस वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस दौरान स्कूल वाहन रुकते ही पीछे से आ रही कार ने स्कूली वाहन में टक्कर मार दिया जिससे स्कूली वाहन पर सवार दो छात्र टकराकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक बच्चे का प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टर ने घर भेज दिया गया। दूसरे बच्चे का उपचार चल रहा है। एक स्कूली वाहन अवकाश होने पर बच्चों को लेकर जीराबस्ती छोड़ने जा रहा था। जैसे ही बहादुरपुर पुल के समीप पहुंचा कि आगे चल रही बाइक अचानक बंद हो गई। बाइक सवार को बचाने के लिए स्कूल वाहन चालक ने ब्रेक मार दिया। जैसे ही स्कूली वाहन रुका वैसे ही पीछे से आ रही कार ने स्कूली वाहन में धक्का मार दिया जिससे स्कूली वाहन में आगे बैठे छात्र श्रेयांश (5) पुत्र गौरव सिंह निवासी मोती नगर परिखरा थाना बांसडीहरोड और प्रांजल (5) पुत्र परमहंस पुलिस लाइन निवासी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें