फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनव कुशवाहा को मिला ब्राउन बेल्ट

विज्ञापन
जिला स्पोर्टस कराटे एसोशिएशन द्वारा विजयी खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल पहनाते रंजन श्रीवास्तव। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। सोतो कान कराते एसोसिएशन की ओर से एक दिवसीय कराटे ट्रेनिग कैंप एवं तिमाही कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन शनिवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह नौ बजे से दोपहर डेढ़ तक किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। सेंट जेवियर्स स्कूल, ग्रीन वैली स्कूल, राज श्री पब्लिक स्कूल, नगवा मदर डिवाइन स्कूल, एसएन पब्लिक स्कूल, डीपी ज्वैलर्स के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में येलो बेल्ट सानवि शिवम् चौहान, अनुराग गुप्ता, विवेका नन्द, शुभम आर्यन, रोहित कुमार, आर्यन कुमार, लोकराज सरिक कलि सिंह, पलक, सम्राट, शिवांश, आयुषी, सृष्टि, आरोही को मिला।
विज्ञापन

ओरेंज बेल्ट राज गुप्ता, तेजस वर्मा, आदित्य वर्मा को मिला। वहीं, ग्रीन बेल्ट आदर्श तिवारी, कुश त्रिपाठी, लव त्रिपाठी को मिला। रेड बेल्ट मणि शंकर, गौरव सिंह को मिला। ब्राऊन बेल्ट अभिनव कुशवाहा को मिला। प्रतियोगिता में 100 से अधिक बालका बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका में संजय पासवान, कमल यादव, अर्जुन पांडेय, वारिश, राजेश, अनिल एवं आशीष भारद्वाज आदि रहे। एसोसिएशन के सचिव एलबी रावत मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें