फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रधान को पटक-पटक कर पीटा, वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना थानाक्षेत्र के गांव आराजीमाफी सागरपाली में महिला ग्राम प्रधान की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने चार पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा है। इसको लेकर पहले भी मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में आराजीमाफी सागरपाली की प्रधान कलावती देवी की चार-पांच महिलाएं पिटाई करती दिख रही हैं। कलावती देवी ने बताया कि मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा है। कुछ लोगों ने कलावती देवी की चुनाव में मदद की थी। अब वह चाहते हैं कि वह उन्हीं के अनुसार काम करें। विरोध करने पर पिटाई की गई। इससे पहले 15 अगस्त को भी ग्राम प्रधान के साथ मारपीट की गई थी। कलावती देवी ने मारपीट के साथ मंगलसूत्र छीनने की तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने भोला, कृष्णा, रत्नेश और रचना सिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रत्नेश को छोड़ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ सदर एके मिश्रा ने बताया कि रत्नेश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें