फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: इलाज के लिए जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह-बलिया मार्ग पर सोमवार की सुबह आमघाट गांव के पास अपने पुत्र के साथ इलाज कराने बाइक से जा रही 62 वर्षीय महिला बाइक से गिरकर सिर में चोट लगने से घायल हो गई। पुत्र ने इलाज के लिए घायल मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खेवसर गांव निवासी सुधीर पांडेय अपनी मां रीता पांडेय को इलाज के लिए डाॅक्टर से दिखाने गांव से बाइक से लेकर बलिया जा रहे थे। सुबह नौ बजे के करीब बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आमघाट गांव के पास रीता पांडेय बाइक से सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। बेटा सुधीर ग्रामीणों के सहयोग से मां को लेकर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान रीता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही घर से पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें