फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की थी बब्लू की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया खुर्द हत्याकांड का पुलिस सोमवार को खुलासा कर दिया। बब्लू की हत्या उसकी पत्नी ने अपने आशिक चचेरे देवर के साथ मिलकर की थी। आरापी महिला ने बताया कि पति उसके अवैध संबंधों में आड़े आ रहा था। हत्या से पहले बब्लू को काफी शराब पिलाई गई थी। इसके बाद हंसिया और फावड़े से उसके गले को काट दिया था। हथियारों को झाड़ियों में छिपाने के साथ ही शव को कुएं में फेंक दिया था। ताकि घटना के बारे में किसी को पता नहीं चल सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सिकरिया खुर्द निवासी बब्लू पासवान (35) देवरिया में चालक था। दशहरा में छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। शुक्रवार की रात बब्लू घर में सोया था, इसी बीच कहीं गायब हो गया। परिजनों ने सोचा कि कहीं घूमने गया होगा। दूसरे दिन दोपहर तक न लौटने पर स्वजन, दोस्त व रिश्तेदारी में खोजबीन करने लगे, काफी प्रयास के बावजूद पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह बब्लू का शव कुएं में मिला था। गर्दन पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना के कुछ दिनों पहले बब्लू की पत्नी के चाल-चलन को लेकर पंचायत भी हुई थी। मामले में बब्लू के भाई के मंगनी पासवान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षक कर प्रभारी निरीक्षक को घटना के शीघ्र अनावरण का निर्देश दिया था। थाना प्रभारी संजय शुक्ल ने चोगड़ा चट्टी से नगरा मार्ग से पुष्पा पासवान पत्नी स्व. बब्लू पासवान और उसके चचेरे देवर सोनू पासवान पुत्र विजय पासवान को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपियों ने बताया कि हत्या कर तालाब के किनारे झाड़ी में हथियार फेंक दिया था। वहां से हंसिया और फावड़ा बरामद कर लिया गया। सोनू और पुष्पा के बीच प्रेस प्रसंग था। बब्लू पासवान दोनों के बीच बाधक बन रहा था। सोनू व पुष्पा ने पहले बब्लू को खूब शराब पिलाई। जब वह बेसुध हो गया तो उसे घर से उठाकर तालाब के किनारे ले जाकर हंसिए से गला रेतकर हत्या कर दी। शव को गांव के कुएं में फेंक दिया।
खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया खुर्द गांव में बब्लू पासवान हत्याकांड का खुलासा 24 घंटे के अंदर करने पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने टीम को इनाम देने की घोषणा की है। घटना के संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व घटना में प्रयुक्त आला कत्ल बरामदगी करने पर थाना प्रभारी संजय शुक्ला व उनकी टीम को टीम को 25000 का पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें