बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत असेगा में शुक्रवार की देर शाम एक महिला ने घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
असेगा निवासी जितेंद्र यादव की 36 वर्षीय पत्नी उषा देवी ने फंदा लगा लिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने महिला के मायके व पुलिस को सूचना दी। किसी भी पक्ष द्वारा कोई भी तहरीर नहीं दी गई थी। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं लग पाया है।