फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अगर आप एटीएम कार्ड से पैसे निकालते हैं तो सावधान रहिए; ये खबर आपके आपके काम की है

Thu, 12 Jun 2025 12:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बैंक के एटीएम में पहुंची महिला का पिन बदलने के बहाने व्यक्ति ने एटीएम कार्ड ही बदल दिया और 18 हजार की ठगी कर ली। मामले की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और सीसीटीवी की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसडीह नगर पंचायत स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में कार्ड बदलकर महिला से उचक्के ने 18 हजार की ठगी कर ली। महिला को ठगी की जानकारी तब हुई जब मोबाइल पर पैसे निकलने की सूचना मिली। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कीर्तिपुर निवासी निशा देवी पत्नी उमेश कन्नौजिया मंगलवार को कस्बे के स्टेट बैंक शाखा से अपने पति के एटीएम कार्ड से पैसे निकालने पहुंची थी। नया एटीएम होने के कारण महिला पिन बदल रही थी। कुछ तकनीकी खामियां होने के कारण एटीएम मशीन नया पिन नहीं बना पा रही थी।

इसी बीच वही मौजूद व्यक्ति ने महिला से एटीएम लेकर पिन बदल दिया। चालाकी से महिला का एटीएम बदल कर दूसरा सुदर्शन यादव लिखा हुआ एटीएम महिला को दे दिया कि एटीम का लिंक फेल होने के कारण पैसा नहीं निकल पाएगा।
विज्ञापन


महिला के एटीएम से जाने के बाद युवक ने एटीएम से 18 हजार रुपए निकाल लिए। सूचना पर बैंक पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से जांच कर रही है। प्रभारी कोतवाल नीरज यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें