फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। छठ के दिन शुक्रवार को भोर में गंगा स्नान करने जा रही वृद्ध महिला की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दुबहर निवासी मनझारो देवी (62) पत्नी प्रभु यादव बीते कई दिनों से प्रतिदिन भोर में गंगा स्नान करने जाती थीं। शुक्रवार को भी भोर में वह घर से स्नान के लिए निकलीं। वह जैसे ही दुबहर चट्टी पर पहुंची बलिया से बैरिया की तरफ जा रहे पिकअप की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना उनके परिवार के लोगों के साथ ही स्थानीय थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें