फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट की दीवार की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर डुमरिया गांव में शनिवार की सुबह ईंट की दीवार गिर जाने से एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने महिला को घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हरपुर निवासी इंदु देवी (55) पुत्री गनपति पासवान घर से गांव में राशन लाने के लिए शनिवार की सुबह जा रही थी। तभी रास्ते में एक घर के ईंट की दीवार अचानक भरभरा कर महिला के शरीर पर गिर गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें