फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसडीह व सिकंदरपुर एसडीएम ने बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। सांसद रविंद्र कुशवाहा और एसडीएम बांसडीह तथा सिकंदरपुर ने शनिवार को बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बाढ़ के पानी से घिरे लोगों को हरसंभव सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मनियर बस स्टैंड से सटे कस्बा सहित सरवार ककरघट्टी के ग्राम पंचायत का पुरवा नावट नंबर दो सरयू के पानी से घिर गया है। यह पुरवा गंगापुर पोखरे से सटा हुआ है। सरयू का पानी नाले नालियों के माध्यम से इकतिजिया के बगीचे से होते हुए इस पोखरा में आकर गिर रहा है। जिससे बस्ती पूरी तरह से पानी से घिर गई है। लोग घरों की छतों पर शरण लिए हुए हैं। गांव के टीमल, रामजीत, बहादुर राम, सुदामा, मैनेजर, गोरख, मुन्ना, काशीनाथ, हीरालाल, दहारी, सामी, छट्ठू, परमा, उमा सुखारी आदि दलित एवं राजभर बस्ती के लोग परेशान हैं। इन लोगों ने बताया कि विषैले जीव-जंतुओं से खतरा है। वार्ड संख्या तीन में भाजपा नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी के घर में पानी घुस गया है। वह बस स्टैंड स्थित राधेश्याम सिंह के कटरे में परिवार सहित शरण लिए हैं। दह ताल मुड़ियारी भर गया है। मनियर बलिया मार्ग पर हालपुर से नारायणपुर तक पानी का दबाव है जिससे कटान की आशंका है। वही शनिवार को बाढ़ के पानी की स्थिती का जायजा लेने के लिए सांसद रविंद्र कुशवाहा, एसडीएम बासडीह, तहसीलदार व क्षेत्राधिकारी ने ककरघटा रीगवन खादीपुर सुल्तानपुर ताहीरपुर का निरीक्षण किया। वहीं सिकन्दरपुर के एसडीएम ने निपनीया बहदुरा बघऊता गावों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें