फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटे जाम किया एनएच

Wed, 31 Jan 2024 06:48 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।

सार

महिला की मौत के बाद परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। सड़क जाम कर लोगों ने धरना दिया। पुलिस के समझाने पर लोग नहीं माने तो उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद एसडीएम के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन
ballia news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएच-31 के दया छपरा ढाला पर बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच-31 को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने जाम खुलवाने के लिए हर संभव प्रयास किया। विफल रहने पर उच्चाधिकारियों को सूचित किया। दो घंटे बाद पहुंचे उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन


दया छपरा निवासी पार्वती देवी (55) पत्नी स्व. लालपति पासवान आधार का फोटो स्टेट कराने के लिए एनएच-31 को पार कर रही थीं। ट्रैक्टर की जद में आ गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाते ही बस्ती की महिलाएं रूदन क्रंदन करते हुए एनएच-31 पर पहुंच गईं और जाम कर दिया। सूचना पर एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। जाम तोड़वाने का हर संभव प्रयास किया। 

महिलाएं कुछ भी सुनने को राजी नहीं थी। एसएचओ ने आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। दो घंटे बाद पहुंचे उपजिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. उस्मान ने महिलाओं को ढांढस बंधाया। कहा कि मुख्यमंत्री कृषक बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपए व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार दिया जाएगा। दुर्घटना बीमा योजना के लिए उच्चाधिकारियों से मैं अपने स्तर से प्रयास करूंगा। इस पर महिलाओं ने जाम खोला और आवागमन बहाल हो गया। एसएसओ ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें