फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिला के साथ मारपीट, बाल पकड़कर घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर में दो पक्षों के बीच कई दिनों से चल रहे विवाद में रविवार की शाम कुछ कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन

एक पक्ष के लोगों द्वारा दूसरे पक्ष की महिला को बाल पकड़कर घसीटते हुए पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। बवाल के बाद पहुंचीं पुलिस ने गांव में चक्रमण कर स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ नामजद मारपीट व एससीएसटी एक्ट के मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के नगेंद्र यादव की तहरीर पर पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वादी सरिता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन दिन पूर्व गांव के युवक चंदन यादव व अजय यादव द्वारा अभद्रता की गई थी। उसी बात को लेकर उनका उन युवकों से विवाद हो गया था। मामले में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप व पंचायत के बाद विवाद शांत हो गया था। इसी बात को लेकर रविवार की शाम युवक चंदन अजय व अन्य लोगों द्वारा एक राय होकर साजिशन लाठी-डंडे के साथ उस पर हमला किया गया। बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया। मारपीट के दौरान किसी युवक द्वारा वीडियो बना ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आरोपितों द्वारा महिला को बाल पकड़कर खींचते हुए पीटा जा रहा है। इसी दौरान चले ईंट पत्थर में दूसरे पक्ष के कमलेश के सिर में भी गंभीर चोट आई है। घटना के बाद उक्त वीडियो के डिजिटल वालेंटियर ग्रुप आदि पर प्रसारित होने के बाद इसे लेकर हलचल मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इस संबंध में कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें