फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जगदीशपुर में चला पालिका का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के वार्ड नंबर एक जगदीशपुर अनुसूचित बस्ती में सोमवार काे नगर पालिका ने पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया। इस दौरान चिह्नित मकान स्वामियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ ध्वस्तीकरण का अभियान चलाया गया, जिससे लोगों में काफी रोष रहा। अतिक्रमणरोधी अभियान के दौरान पुलिस और अवैध कब्जेदारों के झड़प भी हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वार्ड एक की सभासद निशा ने नगर पालिका के अध्यक्ष और एसडीएम सदर सह प्रभारी ईओ को शिकायती पत्र देकर मोहल्ले में सड़क की पटरियों पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की गुहार लगाई थी। इसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार भोला शंकर राय के नेतृत्व में नपा की टीम को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। साथ कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह को मौके पर पुलिस के साथ मौजूद रहने का निर्देश दिया। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची अतिक्रमणरोधी टीम को देख हड़कंप मच गया। अतिक्रमणरोधी टीम ने सभासद पति राजीव रंजन और उनके पिता ध्रुव जी की मौजूदगी में नाली पर अवैध तरीके से कब्जा जमाए दर्जनभर लोगों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
इस दौरान नपा के आरआई धीरेंद्र सरोज, अभिषेक सिंह, प्रमोद सिंह, राजाराम रावत, अभिनव पटेल, संतोष कुमार आदि के अलावा ओकडेनगंज चौकी प्रभारी गिरजेश सिंह, चंद्रशेखर नगर चौकी प्रभारी पीएन मिश्रा समेत महिला आरक्षी और पीएससी के जवान बड़ी तादाद में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें