फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का अपने पति के मित्र से मुधर संबंध बन गए। मामला थाने पर पहुंचा। घंटों पंचायत के बाद भी महिला अपने प्रमी के साथ रहने पर अड़ी रही। पति भी उसे छोड़ने को राजी हो गया।
विज्ञापन

25 वर्ष पहले महिला की उक्त गांव में शादी हुई थी। पति के साथ रह रही थी। पति के मित्र का घर पर अक्सर आना जाना लगा रहता था। इस बीच उनके मधुर संबंध बन गए। महिला कुछ दिन पूर्व अचानक अपने मायके चली गई। यहां से नहीं लौटी। पति व ससुराल के लोग उसे लाने पंहुचे। लेकिन उसने पति के साथ रहने से मना कर दिया। प्रेमी के साथ रहने की बात की। शनिवार को महिला प्रेमी के घर में दिखाई दी। पति ने थाने में जाकर शिकायत की। थाने में महिला के पति, प्रेमी व महिला के बीच कई ग्रामीणों की उपस्थिति में घंटों पंचायत हुई। पंचायत में यह तय हुआ कि महिला अपने पति से तलाक लेगी। इसके बाद ही अपने प्रेमी के साथ रह सकेगी। इस दौरान उसे गांव में नहीं रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें