फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेदभाव मिटाकर ही राष्ट्र का निर्माण संभव

Sun, 18 Jan 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। समाज से भेदभाव मिटाकर ही शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण संभव है। यह बातें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक मुकेश विनायक खंडेकर ने रविवार को बालेश्वर मंदिर पर हिंदू जागरण मंच के जिला इकाई द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता पर गोष्ठी में कही।  
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि मंच के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर नाथ पाठक ने हिंदू समाज से छुआछूत, भेदभाव मिटाने की अपील की। इस दौरान गोष्ठी में शामिल लोगों को संकल्प दिलाया कि कम से कम पांच बंधुओं के मन से हीन भावना को समाप्त करेंगे। तभी समरसता कार्यक्रम की सफलता मानी जाएगी।

गोष्ठी की अध्यक्षता डा. प्रदीप श्रीवास्तव और संचालन राजेंद्र यादव ने की। गोष्ठी को संबोधित करने वालों में सतीशचंद्र पाठक, बलिराम मिश्र, संघ के विभाग प्रचारक रमेश शामिल रहे। इस मौके पर प्रांतीय कार्यसमिति के सदस्य विनोद कुमार आर्य, लालमनि प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें