फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध और फल खाओ, नशा छोड़ो

Sun, 18 Jan 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नशा मुक्ति अभियान चलाया। जिसके तहत स्टेशन परिसर में कैंप लगाकर लोगों को दूध पिलाया और फल खिलाया।
विज्ञापन


अभाविप के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य राकेश गुप्ता सोनू ने दूध पियो  नशा छोड़ो, फल खाओ नशा छोड़ो का नारा लगाया। कहा कि देश के  युवा ही देश की शक्ति है। इसलिए  युवाओं को नशा मुक्त करना हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। हमारे देश के युवा नशा में लिप्त होते जा रहे हैं। जो देश हित में ठीक नहीं है।

उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि नशा का सेवन न करें, उसके स्थान पर फल व दूध का सेवन करें। जिससे देश का मान बढ़ेगा। इस मौके पर अनूप गुप्ता, इमरान खां, अनिल गुप्त, पवन गुप्ता, प्रिंस श्रीवास्तव, नंदू यादव, अमित, शुभम, गोपाल, रवि, कृष्णा, सूर्यप्रकाश पांडेय, विनोद,  शमशेर, रजनीश, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें