फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 लाख की अवैध शराब संग एक बंदी

Sun, 18 Jun 2017 10:54 PM IST
ballia
विज्ञापन
बरामद की गई शराब
विज्ञापन
बसारिकापुर चट्टी के पास रविवार सुबह दुबहर पुलिस और स्वाट टीम ने बिहार जा रहे ट्रक पर लदी35 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद कर ली। एक तस्कर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गयै है।
विज्ञापन

दुबहर थानाध्यक्ष विनीत राय एवं स्वाट प्रभारी रामाश्रय राय को सूचना मिली कि एक ट्रक हरियाणा निर्मित अवैध शराब लादकर बलिया से दुबहर के रास्ते बिहार जा रहा है। संयुक्त टीम ने बसारिकपुर चट्टी के पास घेराबंदी की। बलिया की ओर से एक ट्रक आते दिखा।

पुलिस ने उसे रोका और चालक सत्यनारायण से पूछताछ की। चालक ने ट्रक में मुर्गी का दाना लदा बताया। पुलिसकर्मियों ने कागज दिखाने को कहा। चालक की ओर से दिए गए कागज के अनुसार ट्रांसपोर्ट शिव रोड लाइंस की ओर से हरियाणा से सिलीगुड़ी तक मुर्गी दाना ले जाने का कागज बना हुआ था। पुलिस ने ट्रक की जांच की तो बोरी में गेहूं का डंठल भरा मिला। उसके नीचे 800 पेटी हरियाणा निर्मित शराब पाई गई। इसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा आठ किग्रा यूरिया और पांच किग्रा नमक बरामद हुआ है। वहीं हरियाणा के थाना बहादुरगंज के यशोदा गांव निवासी सत्य नरायण भारद्वाज को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें