जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पटरी दूकानदारों की ओर से किए गए बवाल और तोड़फोड़ में डा. धनंजय कुमार के तहरीर पर चार पटरी दूकानदारों को नामजद करते हुए 150 से अधिक अज्ञात दूकानदारों पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुट गई है।
शहीद पार्क में पटरी दूकानदारों सामाजिक कार्यकर्ता विकास पांडेय लाला के नेतृत्व में चार दिन से अनशन पर बैठे थे। जिला प्रशासन की ओर से मांगों पर विचार न होने की दशा में पटरी दूकानदारों रहमत अली, मुस्लिम राइन, सरफराज राइन और विकास पांडेय लाला ने शनिवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया था।
जिला अस्पताल में दूकानदारों व उनके समर्थकों ने जिला अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया था । इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक और कर्मचारियों ने सीएमएस कक्ष में चैनल बंदकर अपनी जान बचाई थी। पुलिस डा. धनंजय की तहरीर पर विकास पांडेय लाला, रहमत अली, मुस्लिम राइन, सरफराज राइन को नामजद करते हुए 150 से अधिक अज्ञात पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।