नागजी सरस्वती विद्या मंदिर में अव्वल छात्र अनुराग सिंह को कंधे पर उठाकर खुशी का इजहार करते छात्र।
सीबीएसई बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट शनिवार को दोपहर बाद घोषित किया गया। रिजल्ट आते ही अव्वल छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। छात्रों ने पहले मंदिरों में मत्था टेकने के बाद अपने-अपने स्कूलों में पहुंचकर गुरुजनों का आर्शीवाद लिया। इस बार सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में छात्रों ने अव्वलता साबित किया है।नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल माल्देपुर के अनुराग सिंह सिंह ने सर्वाधिक 94 फीसदी अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि इसी विद्यालय के छात्र शुभम सिंह तथा ज्ञानपीठिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीराबस्ती की छात्रा सलोनी गुप्ता को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
ज्ञानपीठिका की नेहा यादव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, माल्देपुर के नितेश सिंह को 90.20, विनीत शुक्ला को 89.40, आशुतोष कुमार सिंह को 89, वेदव्रत द्विवेदी को 88.80, आशुतोष चौरसिया को 88.80 फीसदी अंक प्राप्त हुए है। स्कूल के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार सिंह ने अव्वल छात्रों को सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल मिड्ढा की तबस्सुम को 89.45, अब्दुल बसर को 84.8, अंजली पांडेय को 81, अल्तमस रहमान तथा अभिषेक कुमार को 80 फीसदी अंक मिले है।
स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती उषा पांडेय ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। अव्वल छात्रों को उन्होंने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके स्कूल के प्रबंधक मो. शाहिद ने तब्बसुम आसमा को मेडल देकर सम्मानित किया। रेवती संवाददाता के मुताबिक: कसबा के मन:स्थली एजूकेशन सेंटर के सीबीएसई बोर्ड के 12वीं की परीक्षा में 90 फीसदी छात्रों ने सफलता अर्जित किया। जिसमें शैलेंद्र यादव को 88, रिषिका भारती को 87, फीसदी अंक पाकर अपने स्कूल में उम्दा प्रदर्शन किया।नवानगर संवाददाता के मुताबिक : क्षेत्र के ज्ञान कुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी बंशीबाजार सिकंदरपुर के छात्र छात्राओं ने सीबीएससी इंटरमीडिएट की परीक्षा में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कियाहै।
विद्यालय के कुल 173 छात्र छात्राओं में से 166 छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है विद्यालय का परीक्षा परिणाम 96 फीसदी रहा। गणित वर्ग में प्रांशु पांडे व राहुल सिंह ने 90 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीव विज्ञान वर्ग में धीरज कुमार 92.6 एवं कॉमर्स वर्ग में आदित्य शर्मा 82.4 अंक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा पांडे एवं प्रबंधक देवेंद्रनाथ सिंह ने शुभकामनाएं दी है।