फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समितियों पर तालबंदी कर 29 से धरना

Thu, 11 Dec 2014 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को डीसीएफ हाल में हुई। कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक पर समितियों को समय से उर्वरक आपूर्ति नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों ने 29 दिसंबर से सभी समितियों पर तालाबंदी कर जिला प्रबंधक पीसीएफ के कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

 वक्ताओं ने बताया कि खाद न मिलने की वजह से गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है। किसानों को समितियों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे किसान नाराज हैं।

 इसके लिए किसानों ने कई बार आवाज उठाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बैठक में संगठन के अध्यक्ष रामायण प्रसाद, महामंत्री संतोष कुमार सिंह, लालजी चौरसिया, कृष्णानंद यादव, लल्लन सिंह, मंगलदेव यादव, विश्वंभर यादव, अंजनी पांडेय, जगदीश सिंह, श्रीकांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें