फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी भाषा शिक्षा के लिए स्वयं को करना होगा स्थापित: डीएम

विज्ञापन
ेसिक शिक्षाधिकारी परिसर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। अंग्रेजी को बच्चों की आदतों से जोड़कर उसे विकसित किया जाए। साथ ही बच्चों की समझ को परखने और उसे आत्मसात करना चाहिए। जब बच्चे सुनकर समझने लगें और परिस्थिति के अनुसार सुगम तथा सरल प्रवाह अंग्रेजी में प्रयोग करने लगे तभी हम अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की संकल्पना को साकार कर सकते हैं। ये बातें जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बीएसए कार्यालय में अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में कहीं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने शिक्षकों को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए शिवनारायण सिंह ने अंग्रेजी भाषा की महत्ता और प्राथमिकता पर प्रकाश डालते हुए किया। प्राथमिक विद्यालय देवकली, प्राथमिक विद्यालय वैना की पूनम सिंह और सरवत अफ़रोज ने अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के प्रति बढ़ रहे आकर्षण व नामांकन के बारे में विस्तार से बताया। संचालन एसआरजी संतोष चंद्र तिवारी, चित्रलेखा सिंह और एआरपी शशिभूषण मिश्र ने किया। कार्यशाला में रसड़ा, नवानगर, पंदह, नगरा, चिलकहर व सीयर क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के 60 प्रधानाध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला समन्वयक नुरुल हुदा, बीडीओ ओमप्रकाश दुबे, अब्दुल अव्वल, संजीव ठाकुर आदि थे। जिला समन्वयक ( प्रशिक्षण) प्रवीण कुमार यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें