चंद्रशेखर उद्यान को और भव्य रूप दिया जाएगा। इसके लिए करीब तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास हो चुका है। इस पैसे से चंद्रशेखर उद्यान के चारों तरफ चार गेट लगाए जाएंगे। इसकी जानकारी चंद्रशेखर विचार मंच एवं शेखर फाउंडेशन के पदाधिकारी तथा ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह ने दी।
सिंह ने चंद्रशेखर उद्यान के सुंदरीकरण के बारे में आए प्रस्ताव के मुताबिक बताया कि हर साल की भांति इस साल भी 17 अप्रैल को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 88वीं जयंती पर सर्व धर्म सभा आयोजित की गई है।
इसमें प्रार्थना सभा भी आयोजित की जाएगी। मुख्य अतिथि चंद्रशेखर के अनन्य मित्र उधव जी अग्रवाल कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सर्व धर्म एवं भजन गायन का आयोजन किया गया है। कहा कि राज्य सरकार ने चंद्रशेखर जयंती के दिन राजकीय अवकाश घोषित किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बधाई के पात्र हैं।
चंद्रशेखर के नाम पर बने उद्यान के सुंदरीकरण के लिए करीब तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। प्रस्ताव के मुताबिक चंद्रशेखर उद्यान में चार फव्वारा, चार मुख्य गेट, बाउंड्री के चारों तरफ अंदर की ओर से पाथ वे बनाया जाएगा।
वहीं बाउंड्री के चारों तरफ रेलिंग बनाई जाएगी। राजकीय बालिका इंटर कालेज की ओर से मुख्य गेट बनाया जाएगा। उद्यान में फव्वारे भी शाम के वक्त शोभा बढ़ाएंगे। जल्द ही उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी।
इसकी अनुमति शासन से मिल चुकी है। इस मौके पर उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ उद्यान के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज सिंह, कामता सिंह, अजय सिंह, अनूप सिंह, अनिरुद्ध सिंह, श्यामजी, आलोक सिंह झुनझुन, सूर्यबली सिंह, डा. अमित सिंह आदि रहे।