फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कमीशनखोरी की होगी जांच

Mon, 27 Apr 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की दुर्व्यवस्था को लेकर नगर बंद के आह्वान पर छात्रों ने सुबह से ही दूकानें बंद करानी शुरू कर दी। सुबह से लेकर करीब एक बजे तक कई बार पुलिस के साथ धरपकड़ चलती रही। छात्रों के उग्र तेवर को देखते हुए जिला प्रशासन ने उनकी बातें मानते हुए जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। बता दें कि गत दिनों कई ऐसे मामले आए कि अस्पताल के कर्मचारियों पर जांच व दवा आदि के नाम पर धन वसूली का आरोप लगा। छात्र इन मामलों की जांच और संबंधितों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। इसे लेकर बेमियादी अनशन चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन कई बार बंद करा रहे छात्राें को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन हाथ नहीं लगे। नगर का भ्रमण करते हुए एक-एक दुकान को बंद कराते रहे। तो दूसरी ओर पुलिस बंद दूकानों का खुलवाने में जुटी रही। कई बार वार्ता का प्रयास प्रशासन ने किया। करीब दो बजे के बाद प्रशासन को सफलता मिली। छात्रों को लिखित आश्वासन देकर प्रशासन ने बातेें मान ली।

जनपद के छात्र सदर अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, विभिन्न जांच और आपरेशन के नाम पर की जा रही वसूली के विरोध में आंदोलनरत थे। आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा करते हुए अमित सिंह ने कहा कि यह जिले के छात्रों की एकजुटता का नतीजा है। हम लोगों ने जिला अस्पताल के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के लिए आंदोलन जीता है। इसी क्रम में छात्रनेता आलोक कुंवर ने भी छात्रों की जीत को जनपद के समस्त लोगों की जीत बताया।
विज्ञापन


कहा कि अस्पताल में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार नहीं चलने दी जाएगी। इस मौके पर अभिषेक सिंह, कृष्ण प्रताप यादव, विजयानंद, सत्यम तिवारी, उपेंद्र सिंह, सागर सिंह, निशांत सिंह, राघवेंद्र सिंह, सौरभ सिंह, सतीश अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, लक्ष्मी पंडित, राहुल रस्तोगाी, अंबरीश ओझा आदि रहे। संचालन हिमांशु शेखर ने किया। छात्रों ने सहयोग के लिए व्यापारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें