फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए व एनपीआर को लेकर जागरुक करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। सीएए एवं एनपीआर के समर्थन में ब्लॉक के ड्वाकरा भवन में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें उपस्थित लोगों को सीएए व एनपीआर के बाबत जनता को जागरूक करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अजय शंकर पाण्डेय कनक ने कहा कि विपक्षी जानबूझ कर इस मामले में लोगों के बीच भ्रम का वातावरण पैदा कर गंदी राजनीति कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष की गंदी राजनीति से पर्दा उठा कर उसका सही तथ्य लोगों के सामने प्रस्तुत करने का काम करें। कहा कि उक्त बिल पारित होने से वे ही लोग परेशान दिख रहे हैं जिनको आम जनता त्याग चुकी है। जिला मंत्री रामजी सिंह ने कहा कि संगठन के निर्देश पर गांवों में जाकर सभी कार्यकर्ता लोगों को जागरुक करेंगे। इस मौके पर कौशल सिंह, राजेश गुप्ता, माझिल पांडेय, जितेंद्र नाथ पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह व संचालन शंभूकांत तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें