चिलकहर। गडवार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में होली के दिन अबीर खेलने को लेकर हुई मारपीट की घटना में मृत युवक का बृहस्पतिवार को शव आते ही गांव में कोहराम मच गया। रोहित की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। घटना के बाद से ही उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए गांव में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती कर दी है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
ज्ञात हो, बलेसरा गांव में होली के दिन अबीर खेलने को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान दानों पक्षों में जमकर्र इंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले चले थे। मारपीट की इस घटना में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल रोहित (25) को वाराणसी रेफर कर दिया था। जिसका बुधवार को इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बृहस्पतिवार के दिन पोस्टमार्टम वाराणसी में कराया। गड़वार थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस मामले में, तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।