Ballia News: बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बााद उक्त गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेने के बाद घायल को अस्पताल के लिए भेज दिया। वहीं घायल महिला का बयान लिया गया।
बलिया के हल्दी थाना के स्थानीय गांव में पत्नी की पिटाई करना पति को भारी पड़ गया। बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को घायल देख छोटे भाई पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। खून से लथपथ छोटा भाई थाना पहुंच पुलिस को बड़े भाई के खिलाफ शिकायत किया। मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
हल्दी गांव के मस्जिद निवासी फेकू शाह ने गुरुवार को घरेलू विवाद में पत्नी रेहाना की पिटाई कर दिया। इसमें रेहाना का सिर फट गया। थोड़ी देर बाद फेकू पत्नी का उपचार कराने के बाद घर पहुंचा। उसी समय फेकू का बड़ा भाई अनवर ने रेहना का सिर फटा देख भाई को डांटने लगा। इसको लेकर दोनों भाईयों में विवाद हो गया।
आपसी मारपीट में अनवर ने चाकू से छोटे भाई फेकू की गर्दन पर वार कर दिया। बीच-बचाव के बावजूद गर्दन पर कई जगह जख्म हो गया। फेकू खून से लथपथ हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों भाईयों को अलग किया। फेकू उसी हालत में थाना पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी।