फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कौन बनेगा मनियर का चेयरमैन आज मतगणना के बाद होगा साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। नगर पंचायत मनियर के अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना सोमवार को बांसडीह इंटर काॅलेज के कक्ष संख्या एक में सुबह 9 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू होगी।
विज्ञापन

25 बूथों की मतगणना के लिए 6 टेबल लगाए जाएंगे। इन पर 5 राउंड में मतों की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल पर चार मतगणना कर्मी रहेंगे। एक मतगणना पर्यवेक्षक व तीन मतगणना सहायक तैनात रहेंगे। वोटों की गिनती के दौरान प्रत्येक प्रत्याशी की ओर से नियुक्त एक काउंटिंग एजेंट प्रत्येक टेबल पर रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टिगत परिसर में डेढ़ सेक्शन पीएसी व पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तय समय से सुचितापूर्ण तरीके से मतगणना शुरू की जाएगी और समयबद्घ ढंग से इसे पूर्ण किया जाएगा। इस दौरान मतगणना स्थल के आस पास ढोल नगाड़े व किसी प्रकार का जमावड़ा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिससे किसी प्रकार की कोई अवस्था उत्पन्न न होने पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें