फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नहीं हुई पत्नी की विदाई तो क्षुब्ध युवक ने किया आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहड़ थाना के शिवपुर दियर नई बस्ती में पत्नी की विदाई नहीं होने से क्षुब्ध युवक ने सोमवार को शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया। बुरी तरह से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही पत्नी संग परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन

रेवती नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी कृष्णा साहनी (40) मजदूरी का काम करता था। शराब का आदी होने के कारण आए दिन पत्नी पुष्पा देवी के साथ मारपीट करता था। 9 दिसंबर को मारपीट से नाराज होकर पुष्पा मायके शिवपुर दियर नई बस्ती चली गई। 11 दिसंबर को कृष्णा साहनी बोतल में पेट्रोल लेकर ससुराल पहुंचा, शराब के नशे में पत्नी की विदाई की मांग करने को लेकर हंगामा करने लगा। ससुराल वाले खेत में काम करने चले गए। इस दौरान घर पर अकेले होने के कारण कृष्णा ने पहले शराब का सेवन किया, उसके बाद खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। आग पूरे शरीर में फैलने पर वह बचाने के लिए चिल्लाते हुए इधर-उधर दौड़ने लगा। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख वाराणसी को रेफर कर दिया। पैसा का अभाव होने के कारण परिजन उसे घर लेकर आ गए, दूसरे दिन हालत खराब होने पर मौत हो गई। इसके पूर्व कृष्णा ने पुलिस को दिए बयान में खुद आग लगाने की बात बताई। मौत के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक कृष्णा साहनी को तीन पुत्र अजीत साहनी, सुजीत, सूरज व एक पुत्री प्रीति है। घटना के बाद पत्नी पुष्पा देवी, पिता राम इकबाल व बुढ़ी मां तेतरी देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह ने बताया की मामला पति-पत्नी के विवाद का है, इसमें कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक ने खुद आत्मदाह की बात स्वीकारी है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें