फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी...पर गूंजे जयकारे

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर ​स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार आयोजित बलिया महोत्सव के दौरान कलाकारों को सम्मान
विज्ञापन
बलिया। स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय बलिया महोत्सव का सोमवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में समापन हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अम्बरीष और विशिष्ट अतिथि डाॅ. एके गुप्ता आदि ने किया। समापन समारोह में जिले के साथ ही बाहर से आए कई ख्यातिलब्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विज्ञापन

गायिका स्वाति मिश्रा, लोक गायिका जया, लोक गायक सुरेश कुशवाहा आदि कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। एकांश ने भगवान गणेश पर भक्ति गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। गायिका स्वाति मिश्रा ने कई गीत प्रस्तुत किए। राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी... गीत जैसे ही गाया तो पूरा सभागार जय श्री राम के नारों से गूंज गया। लखनऊ से आए सुरेश कुशवाहा ने भी दिवंगत लोकगीत गायक बालेश्वर के कई गीत गाए। अतिथियों ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। विभाग प्रचारक अंबरीष कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। यह आयोजन जिले के कलाकारों को एक मंच पर लाकर सराहनीय कार्य किया है। कहा कि बलिया की संस्कृति, परंपरा और गौरव का यह भव्य उत्सव सभी के हृदय में अमिट छाप छोड़ गया। समापन सत्र के उपरांत नगर के प्रमुख व्यापारी अनुज सरावगी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, सह नगर संघ चालक सीए बलजीत सिंह, जिला प्रचारक अखिलेश्वर, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नकुल चौबे, नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें