फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार हटाने के लिए कहने पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी का कॉलर पकड़ कर कार में बैठाने लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के जगन्नाथ चौधरी तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी पंचानन यादव के साथ दुर्व्यवहार और अपहरण का प्रयास हुआ। स्थानीय लोगों के विरोध पर कार सवार भाग गए। वह पिटाई कर कार में जबरदस्ती बैठा रहे थे। पुलिस अब तक बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के बैरिया स्टैंड के पास रविवार को शाम को करीब पांच बजे एक कार खड़ी थी। जिससे जाम की स्थिति बन गई। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी पंचानन यादव ने कार सवारों से अनुरोध किया कि कार को सड़क से हटा कर किनारे कर लीजिए। इसपर कार में सवार चार बदमाशों ने यातायात कर्मी से कहासुनी की। कॉलर पकड़ा और कार में जबरदस्ती बैठने के लिए घसीटने लगे। बदमाशों की मन बढ़ई देख स्थानीय व राहगीर ने इसका विरोध किया। कार का क्षतिग्रस्त कर दिया। कार सवारों की लोगों ने पिटाई भी की। भीड़ का उग्र देख कार सवार बदमाश बैरिया की तरफ कार भाग गए।
पुलिस को सूचना देने के बावजूद 24 घंटे बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं सकी। इस बाबत सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि वीडियो की आधार पर कार सवारों की शिनाख्त की जा रही है, सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पुलिस जवान ही सुरक्षित नहीं तो जनता का क्या हाल होगा

जगन्नाथ चौधरी तिराहे के पास यातायात कर्मी से हाथापाई व अपहरण के मामले को लेकर लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। सोशल मीडिया पर घटना के वायरल हो रहे वीडियो को 70 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। सपा के प्रवक्ता राजकुमार पांडेय ने कहा कि बदमाशों का आतंक इतना बढ़ गया है कि दिन दहाड़े ट्रैफिक पुलिस पर हमला कर अपहरण का प्रयास किया गया। मनोज कुमार ने कहा कि जब पुलिस के साथ ऐसी घटना हो सकती है तो आम आदमी का क्या होगा।
-
यातायात कर्मी के साथ कार सवारों ने वाद-विवाद कर दुर्व्यवहार कयया। कर्मी की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संजय वर्मा, एएसपी दक्षिणी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें